July 30, 2026

News Highway

जो दिखेगा, वही बताएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को मिल रही नई दिशा, हस्तिनापुर में दूरदर्शन किसान चैनल ने किया ‘किसान प्रश्न मंच’ कार्यक्रम का फिल्मांकन

हस्तिनापुर (मेरठ)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भारत सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के अंतर्गत देश के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, उनकी आय बढ़ाने तथा विकसित भारत के निर्माण में कृषि क्षेत्र की आत्मनिर्भर भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिल्ली दूरदर्शन किसान चैनल द्वारा संचालित ‘किसान प्रश्न मंच’ कार्यक्रम की शूटिंग गुरुवार को महाभारत कालीन ऐतिहासिक तीर्थ नगरी हस्तिनापुर के ग्राम रानी नगला में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाविद् सुनील पोसवाल पुत्र किसान राजपाल पोसवाल, के आवास पर किया गया। इस दौरान किसानों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान, आधुनिक फसल प्रबंधन, उन्नत कृषि तकनीक, कृषि नवाचार, वैज्ञानिक खेती तथा उत्पादन बढ़ाने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने किसानों को नई तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी राजीव शर्मा, कृषि वैज्ञानिक शुभम आर्य, राजीव आर्य, कृषि विशेषज्ञ अरुण कुमार सहित दिल्ली दूरदर्शन किसान चैनल की पूरी टीम उपस्थित रही। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख किसान इंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, महिपाल सिंह, रामवीर सिंह, रूपक पोसवाल, रणवीर सिंह, कंवरपाल सिंह, चतरपाल (चेयरमैन), कालूराम पोसवाल, मदनपाल, तेजपाल सिंह, कृष्ण पाल पटेल, महताब, सतीश पोसवाल, महेश, मगन, मोहित भाटी, कपिल, अमरपाल, मनीष, जितेंद्र, सुरेश यादव, मनिंदर, सुभाष, प्रमोद, विनय अमीन, विंकल, राजीव कश्यप, उदयराज जाटव, डॉ. राजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण शीघ्र ही दिल्ली दूरदर्शन किसान चैनल पर पूरे देश में किया जाएगा, जिससे लाखों किसानों को कृषि विशेषज्ञों की सलाह और आधुनिक खेती से जुड़ी उपयोगी जानकारी का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसी पहल को खेती-किसानी के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में किसानों से खेती संबंधी प्रश्न भी पूछे गए जिसमें सही जवाब देने वाले किसानों को किसान प्रश्न मंच की ओर से पुरस्कार दिए गए |

News Highway
“जो दिखेगा, वही बताएंगे।”