भारतीय गौ सेवा संघ में नंद गोपाल बने युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष, रामराज कार्यालय पर हुई घोषणा

रामराज/बहसूमा (मेरठ)। भारतीय गौ सेवा संघ के रामराज स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार एवं युवा नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने संयुक्त रूप से नंद गोपाल को भारतीय गौ सेवा संघ का युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि संगठन लगातार गौ संरक्षण, समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नंद गोपाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष नंद गोपाल ने संगठन की नीतियों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में भारतीय गौ सेवा संघ के मेरठ जिला उपाध्यक्ष परविंदर चौधरी (जैन साहब), जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, प्रिंस कुमार सहित संगठन के पदाधिकारीरामराज/बहसूमा (मेरठ)। भारतीय गौ सेवा संघ के रामराज स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार एवं युवा नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने संयुक्त रूप से नंद गोपाल को भारतीय गौ सेवा संघ का युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि संगठन लगातार गौ संरक्षण, समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नंद गोपाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष नंद गोपाल ने संगठन की नीतियों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में भारतीय गौ सेवा संघ के मेरठ जिला उपाध्यक्ष परविंदर चौधरी (जैन साहब), जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, प्रिंस कुमार सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नंद गोपाल का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नंद गोपाल का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
