भारतीय गौ सेवा संघ के अल्पसंख्यक मोर्चे की कमान जगदीप सिंह को, राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

जगदीप सिंह
रामराज/मुजफ्फरनगर। भारतीय गौ सेवा संघ ने संगठन के विस्तार और गौ संरक्षण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्राम शाहपुर, रामराज (जनपद मुजफ्फरनगर) निवासी जगदीप सिंह को संगठन के अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा रामराज स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि जगदीप सिंह के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी गौ सेवा और गौ संरक्षण के कार्यों में नई ऊर्जा के साथ बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि “गौ माता सबकी माता है और उनकी सेवा एवं संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है।”
इस अवसर पर मेरठ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष परविंदर उर्फ जैन साहब, कोषाध्यक्ष अजय कुमार तथा प्रिंस नितिन ने संयुक्त रूप से कहा कि जगदीप सिंह की नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन भविष्य में भी गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और जनसेवा के कार्यों को पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का कार्य करेगा।
बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर गौ सेवा के अभियान को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
News Highway Fact
भारतीय गौ सेवा संघ विभिन्न राज्यों में गौ संरक्षण, गौ संवर्धन, पशु कल्याण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों का संचालन करता है। संगठन समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर गौ सेवा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास करता है।
News Highway
“जो दिखेगा, वही बताएंगे… बस साफ, सच्ची और दमदार खबर।”
📲 लेटेस्ट और विश्वसनीय खबरों के लिए News Highway को X (Twitter), Facebook, YouTube और WhatsApp पर फॉलो करें।
