July 28, 2026

News Highway

जो दिखेगा, वही बताएंगे।

कांवड़ यात्रा से पहले मेरठ पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP अविनाश पांडेय ने 18 सब-इंस्पेक्टरों के किए तबादले

SSP अविनाश पांडेय

SSP अविनाश पांडेय

कांवड़ यात्रा से पहले मेरठ पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP अविनाश पांडेय ने 18 सब-इंस्पेक्टरों के किए तबादले

मेरठ। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर मेरठ पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडेय ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 सब-इंस्पेक्टरों (उपनिरीक्षकों) का तबादला कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार इन पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान थानों, चौकियों और पुलिस लाइन से हटाकर जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

29 जुलाई से लागू होगा कांवड़ यात्रा प्लान

29 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होने के साथ ही मेरठ और एनसीआर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा का रूट डायवर्जन प्लान भी लागू हो जाएगा। यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त मेरठ से होकर गुजरेंगे। इसे देखते हुए जिले में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। संवेदनशील मार्गों, प्रमुख चौराहों, शिविरों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

इन 18 उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक निम्नलिखित 18 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है—

आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांवड़ यात्रा पर रहेगा सुरक्षा का कड़ा पहरा

मेरठ पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, ट्रैफिक डायवर्जन और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।


News Highway

“जो दिखेगा, वही बताएंगे… बस साफ, सच्ची और दमदार खबर।”

📲 मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए News Highway को Facebook, X (Twitter), YouTube और WhatsApp पर फॉलो करें।