September 10, 2026

News Highway

जो दिखेगा, वही बताएंगे।

कांवड़ यात्रा 2026: बहसूमा में प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा 2026: बहसूमा में प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा 2026: बहसूमा में प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण

बहसूमा (मेरठ)। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर बहसूमा क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीओ मवाना पंकज लवानिया, एसडीएम मवाना संतोष कुमार तथा बहसूमा थाना प्रभारी रविंद्र पवार ने पुलिस बल के साथ शाहपुर बटावली गांव स्थित नहर पुल पर पहुंचकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

News Highway | जो दिखेगा वही बताएंगे… बस साफ, सच्ची और दमदार खबर।