बहसूमा में दीपक मेडिकल स्टोर, पाठकाइंड लैब्स और श्री ब्लड कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ, अब स्थानीय लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

बहसूमा (मेरठ)। कस्बा बहसूमा में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत दीपक मेडिकल स्टोर, पाठकाइंड लैब्स एवं श्री ब्लड कलेक्शन सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नवस्थापित संस्थान की सराहना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बहसूमा क्षेत्र में आधुनिक पैथोलॉजी जांच और ब्लड कलेक्शन की सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सामान्य जांचों के लिए मरीजों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। ऐसे संस्थानों के खुलने से आम नागरिकों को समय पर जांच और उपचार संबंधी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

इस अवसर पर दीपक प्रजापति, समद, कुणाल, फरहान, अभिषेक गौड़ और ऋषभ गोयल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की उन्नति, जनसेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कामना करते हुए संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Scroll to Top