July 14, 2026

सड़क हादसे में घायल विजय राणा से मिले राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

मेरठ में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने न्यूटीमा हॉस्पिटल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय राणा का हालचाल जाना

मेरठ में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने न्यूटीमा हॉस्पिटल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय राणा का हालचाल जाना

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर मंगलवार को न्यूटीमा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय राणा का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रयागराज से लौटते समय हुआ था सड़क हादसा

बताया गया कि विजय राणा प्रयागराज से मेरठ लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका सड़क हादसा हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका उपचार न्यूटीमा हॉस्पिटल में चल रहा है।

डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

अस्पताल पहुंचकर डॉ. सोमेंद्र तोमर ने इलाज कर रहे चिकित्सकों से विजय राणा की स्वास्थ्य स्थिति, उपचार प्रक्रिया और आगे की मेडिकल प्लानिंग के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मरीज के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए।

परिजनों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

राज्यमंत्री ने विजय राणा के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही विजय राणा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से वे जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के बीच लौटेंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विपिन भड़ाना और जिला पंचायत सदस्य गुड्डु गगोल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

📢 News Highway | जमीनी खबरें, बेबाक अंदाज़।
आपके शहर की हर बड़ी खबर सबसे पहले, सबसे सटीक।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. NEWS HIGHWAY | Newsphere by AF themes.