सिवाल खास में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भाजपा नेता अनवार कुरेशी बोले- देश हमेशा रहेगा ऋणी

सिवाल खास में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भाजपा नेता अनवार कुरेशी बोले- देश हमेशा रहेगा ऋणी
सिवाल खास में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, भाजपा नेता अनवार कुरेशी बोले- देश हमेशा रहेगा ऋणी
मेरठ। कस्बा सिवाल खास में रविवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता अनवार कुरेशी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने डॉ. कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी मगफिरत के लिए दुआ की।
इस अवसर पर भाजपा नेता अनवार कुरेशी ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने पूरे जीवन को देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दिन-रात मेहनत और लगन के साथ भारत को विज्ञान, रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने पूरे देश को ही अपना परिवार माना और व्यक्तिगत जीवन से अधिक राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी।
अनवार कुरेशी ने कहा कि डॉ. कलाम का सपना भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाना था। उनके विचार, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देश हमेशा उनके योगदान को सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद करता रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुल्लाजी अकरम, सुशील चौहान, मनव्वर चौहान, मुल्लाजी रोशन, उमर मोहम्मद, अबरार कुरैशी, फरहान कुरैशी, मुस्तकीम सिसौला, रिहान, सलीम चौहान, अतीक अंसारी, वकील चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
News Highway
“जो दिखेगा, वही बताएंगे… बस साफ, सच्ची और दमदार खबर।”
📲 देश और प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए News Highway को Facebook, X (Twitter), YouTube और WhatsApp पर फॉलो करें।
