July 24, 2026

News Highway

जो दिखेगा, वही बताएंगे।

सोनम वांगचुक ने समाप्त किया अनशन, केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में लिया निर्णय

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk

नई दिल्ली। लद्दाख से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने अपना उपवास तोड़ा।

अनशन समाप्त करने के दौरान सोनम वांगचुक ने कहा, “अगर यह पूरा हो गया तो मैं आभारी हूं और मैं खुश हूं अपना अनशन तोड़कर।” उनके इस बयान को उनकी मांगों पर सकारात्मक प्रगति की उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है।

बताया गया कि अनशन समाप्त करने से पहले वांगचुक ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया और लद्दाख से आए अपने साथियों का परिचय भी कराया। इसके बाद अस्पताल में ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथों पेय पदार्थ ग्रहण कर अपना अनशन समाप्त किया।

हालांकि, सरकार की ओर से उनकी सभी मांगों पर आधिकारिक तौर पर क्या सहमति बनी है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि सरकार और प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सरकार ने एक अहम मोर्चे पर गतिरोध समाप्त कर लिया है। वहीं अब निगाहें जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और अन्य संगठनों पर टिकी हैं, जहां बातचीत और समाधान की संभावनाओं पर सभी की नजर है।

📢 News Highway | जो दिखेगा, वही बताएंगे… बस साफ, सच्ची और दमदार खबर।
ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए News Highway को X (Twitter), YouTube और Facebook पर फॉलो करें।