सुधीर चौधरी और नॉर्वे की पत्रकार के बीच सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक, ‘नैनो चिप वाले नोट’ पर कसा तंज

नई दिल्ली: वरिष्ठ टीवी पत्रकार सुधीर चौधरी और नॉर्वे की पूर्व अमेरिकी संवाददाता व वर्तमान अख़बार की टिप्पणीकार हेल्ले लिंग (Helle Lyng) के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दोनों के पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, सुधीर चौधरी ने हेल्ले लिंग के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,

“Looks like you’re chasing another 15 minutes of fame. So not worth my time. Keep watching my show for more ideas.”

यानी, “लगता है आप थोड़ी और प्रसिद्धि पाने की कोशिश कर रही हैं। यह मेरे समय के लायक नहीं है। और आइडिया के लिए मेरा शो देखती रहिए।”

इसके जवाब में हेल्ले लिंग ने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में लिखा,

“Yes, I will be. I need to learn about the nano chips in crore notes. This technology never reached Norway.”

हिंदी में इसका अर्थ है, “हाँ, मैं आपका शो देखती रहूँगी। मुझे नोटों में मौजूद नैनो चिप्स के बारे में सीखना है। यह तकनीक अभी तक नॉर्वे नहीं पहुँची।”

हेल्ले लिंग का यह जवाब भारत में वर्षों पहले सोशल मीडिया पर फैले उस वायरल दावे पर तंज माना जा रहा है, जिसमें कहा गया था कि नए ₹2000 के नोटों में ‘नैनो जीपीएस चिप’ लगी होती है। उस दावे को बाद में पूरी तरह भ्रामक बताया गया था।

दोनों के बीच हुई यह सोशल मीडिया बहस अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है और यूज़र्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Scroll to Top