July 22, 2026

News Highway

जो दिखेगा, वही बताएंगे।

बेटियां फाउंडेशन और सेंटीनेक्स फाउंडेशन ने मिलाया हाथ, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण तक चलाएंगे संयुक्त अभियान

बेटियां फाउंडेशन सेंटीनेक्स फाउंडेशन साझेदारी

बेटियां फाउंडेशन सेंटीनेक्स फाउंडेशन साझेदारी

मेरठ। सामाजिक विकास और जनकल्याण के उद्देश्य से बेटियां फाउंडेशन एवं सेंटीनेक्स फाउंडेशन (यूएसए) ने समाज के सतत विकास के लिए दीर्घकालिक साझेदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर बेटियां फाउंडेशन ने सेंटीनेक्स फाउंडेशन यूएसए के संस्थापक अरनव मित्तल को सामाजिक विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे का आभार व्यक्त करते हुए समाज और समुदाय के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस साझेदारी के तहत शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संयुक्त रूप से संचालित किए जाएंगे।

दोनों संस्थाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक परिवर्तन पहुंचाने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार समुदाय के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने कहा कि दोनों संस्थाओं ने सामुदायिक विकास के लिए साझेदारी का हाथ बढ़ाया है। यह सहयोग समाज के विभिन्न वर्गों तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर बेटियां फाउंडेशन की कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा, पर्यावरण प्रोजेक्ट हेड बबीता कटारिया, आकांक्षा, डी.के. पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

📲 ऐसी ही सकारात्मक और जमीनी खबरों के लिए जुड़े रहें News Highway के साथ।