August 3, 2026

News Highway

जो दिखेगा, वही बताएंगे।

रामराज में सपा की पीडीए गोष्ठी आयोजित, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

रामराज में सपा की पीडीए गोष्ठी आयोजित, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

रामराज में सपा की पीडीए गोष्ठी आयोजित, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

रामराज/बहसूमा (मेरठ)। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के रामराज में रविवार को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमरपाल ग्रेवाल और नईमुद्दीन के नेतृत्व में हुआ। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज हसन ने की, जबकि संचालन इंतजार चौधरी ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए किशोर वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बदलाव का फैसला करेगी। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए किसानों, नौजवानों और महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सरदार नरवैर सिंह खालसा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करें। वहीं, इंतजार चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया और दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा।

कार्यक्रम में बहसूमा के पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर फरीदी, जावेद अल्वी, मोनू बटला, प्रधान गोल्डी सिंह, पवन मलिक, अमरीक सिंह, सरदार गुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, गब्बर सिंह, मोबिन खान, अवनीश चौधरी, संदीप जाटव, नौशाद, सरदार रणजीत सिंह, इरफान चौधरी, सादिक चौधरी, वसीम अहमद, कामिल चौधरी, मुंतियाज चौधरी, तनवीर चौधरी, इसरार चौधरी, महताब मिस्त्री, डॉ. आमिर खान, फुरकान खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।