August 2, 2026

News Highway

जो दिखेगा, वही बताएंगे।

मवाना खुर्द में घरेलू विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

मवाना | मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम मवाना खुर्द में शनिवार को घरेलू विवाद के बाद एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मवाना पहुंचाया गया।

सीएचसी मवाना में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए निजी एंबुलेंस के माध्यम से मेरठ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि महिला मवाना खुर्द की निवासी है और उसकी एक छोटी बेटी माही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल महिला का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। महिला की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

News Highway
जो दिखेगा, वही बताएंगे।
ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए News Highway को X (Twitter), YouTube और Facebook पर फॉलो करें।