News Highway

खबरों का Digital अड्डा

किसानों से 13 दिसंबर को उत्तराखंड CM कार्यालय पर पंचायत में पहुंचने का आह्वान

बहसूमा। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने गुरुवार को गांव सदरपुर में जिला महासचिव अमित कुमार के आवास पर पंचायत का आयोजन किया, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने उपस्थित किसानों से आगामी 13 दिसंबर को उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय पर आयोजित होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

पंचायत में पहुंचने पर चौधरी संजीव तोमर का किसानों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारेबाज़ी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को कठोर चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन 24 सूत्रीय ज्ञापन उत्तराखंड सरकार को सौंपेगा और सभी मुद्दों का समाधान करवाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

मुख्य मांगें

  • गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए
  • इकबालपुर शुगर मिल से लंबित भुगतान तुरंत कराया जाए
  • पहाड़ी किसानों को कृषि यंत्र मुफ्त उपलब्ध कराए जाएं
  • खेत से मंडी तक का ट्रांसपोर्ट खर्च सरकार वहन करे
  • पहाड़ों में इंटरनेट सुविधा को प्राथमिकता मिले
  • छोटे किसानों को लोन पर 60% सब्सिडी दी जाए
  • सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त बनाया जाए
  • किसानों के वाहनों पर टोल टैक्स या रोड टैक्स में से एक ही टैक्स लिया जाए

उन्होंने कहा कि किसान लगातार आर्थिक दबाव झेल रहे हैं, ऐसे में सरकार को अब निर्णायक कदम उठाने होंगे।

संगठन विस्तार

पंचायत के बाद संगठन का विस्तार करते हुए तोसीफ खान को युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मौजूद रहे

राष्ट्रीय सलाहकार ईंदरजीत शांगवान, राष्ट्रीय सलाहकार प्रतिनिधि एसपी सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष छम्मन खान, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, प्रदेश संगठन मंत्री पप्मी, कार्यकारिणी प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष अभीषेक चौधरी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रज्जी खान सहित कई पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।