News Highway

खबरों का Digital अड्डा

नए भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल का स्वागत, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने दी बधाई

बहसूमा। भाजपा के उच्च नेतृत्व द्वारा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरबीर पाल को मेरठ का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। नियुक्ति के तुरंत बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित मोर्चा जाति के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने हरबीर पाल के भावनपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने हरबीर पाल को फूल माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने हरबीर पाल पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिले की कमान सौंपी है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरबीर पाल के नेतृत्व में मेरठ भाजपा आने वाले बड़े चुनावों—त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 और विधानसभा चुनाव 2027—में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन मजबूत आधार पर खड़ा होगा और भाजपा के जनाधार को और अधिक विस्तार मिलेगा। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति देखने को मिली।