विनायक विद्यापीठ में ग्रोथजस्ट की ज्वाइंट कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

🎓 ग्रोथजस्ट की ज्वाइंट कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विनायक विद्यापीठ के 8 विद्यार्थी शॉर्टलिस्ट

मोदीपुरम, मेरठ। विनायक विद्यापीठ में आज एक ज्वाइंट कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया, जिसमें ग्रोथजस्ट सिक्योरिटी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने कॉलेज का दौरा कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया। इस ड्राइव के दौरान कंपनी द्वारा 8 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। इस ज्वाइंट कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विनायक विद्यापीठ के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विनायक विद्यापीठ की प्राचार्या डॉ. अनुप्रिता शर्मा ने कंपनी के अधिकारियों का स्वागत किया और शॉर्टलिस्टेड विद्यार्थियों को अंतिम साक्षात्कार में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत अत्यंत आवश्यक है। यदि आप निरंतर परिश्रम करें और अपनी सोच को सकारात्मक रखें, तो सफलता अवश्य मिलेगी।”

कंपनी के अधिकारियों ने प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से उन्हीं विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई, जो कंपनी की आवश्यकताओं के अनुरूप मल्टी-टास्कर, तकनीकी रूप से दक्ष और कम्युनिकेशन स्किल्स में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रतिभा और ज्ञान के कारण उन्हें योग्य भावी स्टाफ चुनने में काफी सुविधा हुई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रवीन शर्मा ने कंपनी से आए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा शॉर्टलिस्टेड विद्यार्थियों को अंतिम साक्षात्कार में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

👉 यह प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के करियर निर्माण की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई।

✍️ News Highway – शिक्षा, रोजगार और भविष्य की हर खबर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *