मवाना तहसील में उपज पत्रकार संगठन की कार्यकारिणी का गठन और मनोनयन पत्र वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ पंकज लवानिया, नितिन पोसवाल सहित कई अधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे। समारोह में पत्रकारों को सम्मानित किया गया और संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया।
पत्रकारों की एकजुटता और सम्मान के लिए संगठन सदैव तत्पर : उपज पदाधिकारी
मवाना। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज), जो नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से संबद्ध व पंजीकृत संगठन है, की मवाना तहसील कार्यकारिणी का गठन और मनोनयन पत्र वितरण समारोह बुधवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम संतोष कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया, अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, थाना प्रभारी पूनम जादौन, ब्लॉक प्रमुख हस्तिनापुर नितिन पोसवाल, उपज जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जिलामहामंत्री ललित ठाकुर, कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, प्रवक्ता अरुण सागर राज, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाहीन परवीन और कार्यकारी अध्यक्ष लियाकत मंसूरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तहसील अध्यक्ष संचित अरोड़ा और महामंत्री इसरार अंसारी ने अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह और फूलमालाओं से किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने कहा — “पत्रकारिता समाज का अभिन्न अंग है। पुलिस और पत्रकार दोनों ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।”
अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने संगठन को पत्रकारों की सशक्त आवाज बताया। वहीं जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सभी पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
प्रवक्ता अरुण सागर राज ने कहा कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा व हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विश्वास राणा और महामंत्री ललित ठाकुर ने कहा कि उपज संगठन पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर स्तर पर तत्पर रहेगा।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष संचित अरोड़ा, महामंत्री इसरार अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू भड़ाना, उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, अजयपाल, शोहिद सैफी, अनिल शर्मा, रितेंद्र मोतला समेत कई पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, मनोज कर्दम, जिला सचिव रवि ठाकुर, राहुल राणा, सलीम सैफी, सचिन कश्यप, मीडिया प्रभारी अखिल गौतम, मयंक अग्रवाल, मुनेंद्र त्यागी, रवि गौतम सहित अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
अंत में तहसील अध्यक्ष संचित अरोड़ा ने कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज को और बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करेगा।

