News Highway

खबरों का Digital अड्डा

ADM ऋतु पूनिया को यूपी सरकार ने हटाया, VHP नेता प्रिंस गौड़ की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल

ADM ऋतु पूनिया

ADM ऋतु पूनिया

NewsHighway.in | पीलीभीत

उत्तर प्रदेश सरकार ने पीलीभीत की ADM (अपर जिलाधिकारी) ऋतु पूनिया को उनके पद से हटा दिया है। सरकार ने उन्हें लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई उस विवाद के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता प्रिंस गौड़ को रंगदारी मांगने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में जेल भेजा था।

मामला तब बढ़ा जब VHP नेता प्रिंस गौड़ ने आरोप लगाया कि शहर की एक निर्माणाधीन कॉलोनी में मजार बनाई जा रही थी, जिसका संगठन ने विरोध किया था। उनका दावा था कि कॉलोनाइज़र को ADM ऋतु पूनिया का संरक्षण प्राप्त था। इसी बीच विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने प्रिंस गौड़ को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद VHP नेताओं ने ADM के खिलाफ उच्च स्तर पर शिकायत की थी।

सूत्रों के अनुसार, शिकायत के बाद शासन ने मामले की समीक्षा की और आज ADM ऋतु पूनिया को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया। फिलहाल उन्हें लखनऊ मुख्यालय से अटैच किया गया है।

स्थानीय स्तर पर यह मामला अब प्रशासनिक निर्णय और हिंदू संगठनों के टकराव के रूप में देखा जा रहा है।