News Highway

खबरों का Digital अड्डा

UP में 10 जिलों के DM के तबादले, शासन ने जारी की नई नियुक्तियों की सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर शाम 10 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह तबादले प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह फेरबदल किया गया है। नई सूची के अनुसार —

📍 IAS राजा गणपति आर को जिलाधिकारी सीतापुर बनाया गया है।
📍 IAS कृतिका ज्योत्स्ना को जिलाधिकारी बस्ती की जिम्मेदारी दी गई है।
📍 IAS शिवशरण जी एन को सिद्धार्थनगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
📍 IAS अजय कुमार द्विवेदी होंगे रामपुर के नए जिलाधिकारी।
📍 IAS अतुल वत्स को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है।
📍 IAS पुलकित गर्ग को चित्रकूट जिले की कमान सौंपी गई है।
📍 IAS अमित पाल होंगे कौशाम्बी के जिलाधिकारी।
📍 IAS विपिन कुमार जैन को बलरामपुर भेजा गया है।
📍 IAS सत्य प्रकाश को ललितपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
📍 IAS अश्वनी कुमार पांडेय को श्रावस्ती का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल से संबंधित जिलों में नई ऊर्जा के साथ कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं कुछ जिलों में विकास परियोजनाओं, कानून व्यवस्था और जनकल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है।

शासन के अनुसार, यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। नई नियुक्ति वाले जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में जल्द कार्यभार ग्रहण करेंगे।