News Highway

खबरों का Digital अड्डा

पुट्टी इब्राहिमपुर में उन्नति कृषि स्टोर का शुभारंभ, किसानों को मिलेंगी आधुनिक व किफायती सुविधाएं

पुट्टी इब्राहिमपुर में उन्नति कृषि स्टोर का शुभारंभ

पुट्टी इब्राहिमपुर में उन्नति कृषि स्टोर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर।
टिकोला शुगर मिल्स लिमिटेड (यूनिट–टिकोला) के सहयोग से पुट्टी इब्राहिमपुर गांव में उन्नति कृषि स्टोर का शुभ उद्घाटन बृहस्पतिवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री वेदांत स्वरूप जी (मालिक) ने फीता काटकर स्टोर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर टिकोला शुगर मिल्स लिमिटेड के अधिशासी अध्यक्ष श्री हिमांशु मंगलम, गन्ना समिति रामराज के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, श्री सुनील दत्ता (जीएम केन), श्री मोहनलाल शर्मा (एजीएम), श्री अविनाश सिंह (डीजीएम केन), श्री नितिन अरोड़ा (गन्ना विकास हेड), श्री अनुपम दहिया (ब्लॉक इंचार्ज), डिप्टी सुपरवाइजर सहित मिल के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में श्री रामपाल सिंह, श्री गुरदेव सिंह, श्री संजीव प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान कार्यक्रम में शामिल हुए।

उद्घाटन समारोह में पहुंचे किसानों ने स्टोर के खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि यंत्र और अन्य खेती से जुड़ी आवश्यक सामग्री एक ही स्थान पर उचित व किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे किसानों का समय, धन और मेहनत तीनों की बचत होगी।

उन्नति कृषि स्टोर का उद्देश्य किसानों को डिजिटल और पारंपरिक दोनों माध्यमों से जोड़ते हुए उनकी दैनिक कृषि जरूरतों को पूरा करना है। स्टोर पर खेती से संबंधित आधुनिक उत्पादों के साथ-साथ अन्य उपयोगी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य अतिथि श्री वेदांत स्वरूप जी ने कहा कि यह स्टोर किसानों की उन्नति और आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक कृषि सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के अंत में टिकोला शुगर मिल्स लिमिटेड के प्रबंधन ने सभी किसानों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

👉 किसानों की सुविधा और कृषि विकास की दिशा में उन्नति कृषि स्टोर एक मजबूत कदम साबित होगा।

जय जवान, जय किसान! 🇮🇳🌾

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *