News Highway

खबरों का Digital अड्डा

Ramraj | गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, किसान की तीन बीघा फसल जलकर राख

मेरठ के रामराज क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकिश्त गांव में अज्ञात व्यक्ति ने किसान नेपाल सिंह के गन्ने के खेत में आग लगा दी। आग से तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पुलिस जांच में जुटी है।

रामराज। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक किसान के गन्ने के खेत में आग लगा दी गई। आग लगने से खेत में खड़ी करीब तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान नेपाल सिंह पुत्र लकी का भारी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, किसान नेपाल सिंह का खेत गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित है। गुरुवार दोपहर अचानक खेत से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गन्ने की फसल धू-धूकर जल रही थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।

किसान नेपाल सिंह ने बताया कि उसकी तीन बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह राख हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। किसान ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।