tikola-sugar-mill-cane-payment-9-87-crore-2025-26

टिकौला शुगर मिल ने किया सत्र 2025–26 का गन्ना मूल्य भुगतान, 16.38 करोड़ सीधे किसानों के खातों में

बहसुमा। क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। टिकौला शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम ने जानकारी देते हुए बताया कि पेराई सत्र 2025–26 के अंतर्गत दिनांक 10 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने का कुल 16.38 करोड़ रुपये का भुगतान आज मंगलवार को सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है।

मिल प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने-अपने संबंधित बैंकों से भुगतान की पुष्टि कर लें। साथ ही भविष्य में किसानों को सप्ताह में दो दिन—मंगलवार एवं शुक्रवार—को नियमित रूप से गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा।

किसानों को यह भी निर्देशित किया गया है कि मिल में आपूर्ति किया जाने वाला गन्ना साफ-सुथरा, ताजा तथा जड़-पत्ती और मिट्टी रहित हो। अधिक गन्ना उपलब्ध होने की स्थिति में किसान चीनी मिल या गन्ना विकास परिषद से संपर्क कर अतिरिक्त सट्टा आवश्यकता अनुसार प्राप्त कर सकते हैं।

मिल प्रशासन ने किसान भाइयों से अपना बेसिक कोटा पूर्ण करने और गन्ना आपूर्ति बढ़ाकर प्रोत्साहन एवं उपहार योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *