मेरठ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई चौकी प्रभारी और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में तैनात कई चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। […]