मवाना खुर्द।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मवाना खुर्द स्थित रुद्रा कॉलेज प्रांगण में एक भव्य एवं विचारोत्तेजक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रनिष्ठा के भाव को पुनः जागृत करने वाला सिद्ध हुआ। […]
