बहसूमा (मेरठ)। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामराज क्षेत्र के फिरोजपुर स्थित सिद्ध पीठ शिव मंदिर परिसर में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति द्वारा भव्य कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों एवं शिवभक्त श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। […]
