News Highway

खबरों का Digital अड्डा

मेरठ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई चौकी प्रभारी और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

मेरठ की कमान अविनाश पांडे को, सहारनपुर के नए एसएसपी बने अभिनंदन; पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

मेरठ की कमान अविनाश पांडे को, सहारनपुर के नए एसएसपी बने अभिनंदन; पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में तैनात कई चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी द्वारा किए गए इस फेरबदल में विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को इधर-उधर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस लाइन, थाना मवाना, सरधना, बहसूमा, रोहटा, सरूरपुर, जानी, कंकरखेड़ा सहित कई थानों और चौकियों में नई तैनाती की गई है।

जारी सूची में निरो श्री विद्या कौशिक, उनि मनीष कुमार, उनि प्रशांत मिश्रा, उनि मो. उबेर, उनि नादान सिंह, उनि राम सुभाष यादव, उनि महाराज सिंह, उनि जगतपाल सिंह, उनि आलोक कुमार, उनि गौरव तिवारी, उनि विपिन कुमार, उनि सूरजपाल सिंह, उनि डीआईजी गौतम, उनि अरुण भाटी, उनि इंद्रपाल शर्मा सहित कई अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नई तैनाती स्थल पर समय से कार्यभार ग्रहण करें।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *