News Highway

खबरों का Digital अड्डा

बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत पर ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने CM योगी को दी बधाई, गगोल इंटर कॉलेज लोकार्पण के लिए दिया निमंत्रण

ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत पर CM योगी को बधाई दी और मेरठ के गगोल इंटर कॉलेज के लोकार्पण का निमंत्रण दिया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी। साथ ही अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज स्थापना पर भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान डॉ. तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेज़ी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे निवेश और विकास कार्यों को नई गति मिली है।

राज्यमंत्री ने बताया कि मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गगोल में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस नवनिर्मित इंटर कॉलेज के लोकार्पण हेतु मेरठ आने का आमंत्रण दिया।

डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी और जनता में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *