SIR अभियान सिवाल खास: नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हरबीर पाल ने पूठ में ली महा बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए बड़े निर्देश

सिवाल खास/मेरठ। नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष हरबीर पाल ने SIR (Special Intensive Revision) को लेकर आज सिवाल खास विधानसभा के गांव पूठ स्थित आदर्श बाल इंटर कॉलेज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महा बैठक की। बैठक में जिला अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के साथ मिलकर अधिक से अधिक लोगों के फार्म भरवाएं, ताकि अभियान को तेज गति मिल सके।

बैठक से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हरबीर पाल का फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने भी बुके भेंट कर जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिवाल खास चौधरी जितेंद्र सतवाई, पूर्व प्रत्याशी चौधरी मनिंदर पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज चौहान तथा सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

इसके अलावा बैठक में मंडल अध्यक्ष सिवाल खास प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष जानी मनोज चौधरी, अमित पाल, योगेंद्र चौहान, विनोद जिंदल, डॉ. जेपी चिकारा, मसरूफ राणा, रशीद अंसारी, नईम चौहान, फरहान कुरैशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष ने सभी से SIR अभियान को सफल बनाने और अधिकाधिक मतदाताओं को जोड़ने का संकल्प लेने की अपील की।