बिना बायोमैट्रिक रद्द होगा छात्रवृत्ति आवेदन, अंतिम तिथि 14 जनवरी
बिना बायोमैट्रिक रद्द होगा छात्रवृत्ति आवेदन, अंतिम तिथि 14 जनवरी
हापुड़। रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रसूलाबाद नानपुर, हापुड़ की प्राचार्या डॉ. पूनम नागर ने सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति को लेकर छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बायोमैट्रिक के बिना छात्रवृत्ति आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे सभी आवेदन स्वतः निरस्त माने जाएंगे।
प्राचार्या ने बताया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति फार्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 14 जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि फाइनल प्रिंट जमा करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी रखी गई है। तय समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन कॉलेज प्रशासन द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति फार्म जमा करते समय बायोमैट्रिक प्रक्रिया अनिवार्य है। बिना बायोमैट्रिक के जमा किए गए फार्म स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्रा की होगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं को निर्देश दिए हैं कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से पहले कॉलेज पहुंचकर बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूर्ण करें और उसके बाद ही आवेदन फार्म जमा करें। साथ ही जिन छात्राओं ने पहले ही बिना बायोमैट्रिक कराए आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें शीघ्र महाविद्यालय आकर बायोमैट्रिक कराना अनिवार्य बताया गया है, अन्यथा उनका आवेदन भी रद्द माना जाएगा।
प्राचार्या डॉ. पूनम नागर ने छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें, ताकि छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहना पड़े।