News Highway

खबरों का Digital अड्डा

स्वर्गीय पूर्व प्रधान चौधरी वेदपाल सिंह सिरोही की तेहरवीं पर सैकड़ों लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बहसूमा। गांव समसपुर में रविवार को स्वर्गीय पूर्व प्रधान चौधरी वेदपाल सिंह सिरोही की तेहरवीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, ग्रामीण तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुँचकर यज्ञ में आहुति दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

तेहरवीं कार्यक्रम में रालोद, भाजपा, सपा सहित कई दलों के नेताओं ने भाग लिया और पूर्व प्रधान को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदानों को याद किया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि चौधरी वेदपाल सिंह सिरोही हमेशा क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए समर्पित रहे, उनकी कमी को लंबे समय तक महसूस किया जाएगा।

इस दौरान शोकसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा जाति के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

तेहरवीं कार्यक्रम में समाजसेवी, ग्रामीण, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।