रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मवाना में ग्रोजस्ट प्लेसमेंट ड्राइव: 27 छात्र शॉर्टलिस्टेड, फाइनल राउंड 27 फरवरी को
रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मवाना में ग्रोजस्ट प्लेसमेंट ड्राइव: 27 छात्र शॉर्टलिस्टेड, फाइनल राउंड 27 फरवरी को
रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मवाना में ग्रोजस्ट सिक्योरिटीज एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ज्वॉइंट प्लेसमेंट ड्राइव में मदर डेयरी, अमूल, वर्धमान ग्रुप और एपेक्स ग्रुप के लिए 27 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया। जानिए कौन-कौन से पदों के लिए चयन हुआ।
मवाना: रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मवाना में आज ग्रोजस्ट सिक्योरिटीज एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मदर डेयरी, अमूल, वर्धमान ग्रुप और एपेक्स ग्रुप के लिए एक विशेष ज्वॉइंट प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों के लगभग 75 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कंपनी के अधिकारियों ने छात्रों के कौशल और योग्यता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों के लिए 27 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया। शॉर्टलिस्ट किए गए पदों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- एचआर एक्जीक्यूटिव / मैनेजर
- एडमिनिस्ट्रेटर
- अकाउंटेंट
- डिजिटल मार्केटिंग ऑफिसर
- ग्राफिक डिजाइनर
- वीडियो एडिटर
- वेबसाइट डिजाइनर
- सीसीटीवी मॉनिटरिंग ऑफिसर
- लोडिंग चैकर
फाइनल राउंड:
सभी शॉर्टलिस्टेड छात्रों का फाइनल राउंड कंपनी कार्यालय में 27 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
प्राचार्या और अधिकारियों की प्रतिक्रिया
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उर्मिला मोरल ने शॉर्टलिस्टेड छात्रों को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय अपने छात्रों के लिए समय-समय पर इस प्रकार की प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करता रहता है, जिससे छात्रों को रोजगार के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।
ग्रोजस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवेश कुमार, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आशीष सिंह, ऑपरेशन मैनेजर संजय कुमार, एचआर और एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजर अभिषेक कुमार और रिक्रूटमेंट मैनेजर अलका मैम भी इस प्लेसमेंट ड्राइव में उपस्थित रहे।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड का संदेश
रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड प्रवीन शर्मा ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया और शॉर्टलिस्टेड छात्रों को फाइनल राउंड में सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।