NEWS HIGHWAY

खबरों का digital अड्डा

हस्तिनापुर: शताब्दी वर्ष विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रानीनंगला ग्राम में एकत्रीकरण

सजे-धजे परिसर में रंगोली और अनुशासन के साथ एकत्र स्वयंसेवक – रानीनंगला विजयदशमी समारोह।

सजे-धजे परिसर में रंगोली और अनुशासन के साथ एकत्र स्वयंसेवक – रानीनंगला विजयदशमी समारोह।

हस्तिनापुर। विजयदशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रानीनंगला गांव में पाली मंडल के स्वयंसेवकों का पूर्ण गणवेश में भव्य एकत्रीकरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हस्तिनापुर खंड के संघचालक सत्यवीर सिंह और सह जिला प्रचार प्रमुख डॉ. वैभव सिंह ने डॉक्टर हेडगेवार एवं गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षक की भूमिका लाखन सिंह ने निभाई। मुख्य वक्ता के रूप में सह जिला प्रचार प्रमुख डॉ. वैभव सिंह ने संघ के स्थापना दिवस से लेकर अब तक की कार्ययात्रा और उसके उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का ध्येय सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर केंद्रित है। वर्तमान समय में संघ हर समाज और हर वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्यरत है।

समारोह में संघ की शताब्दी वर्ष यात्रा को रेखांकित करने के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें 1925 से 2025 तक के 100 वर्षों की राष्ट्र सेवा की झलक प्रस्तुत की गई। यह प्रदर्शनी स्वयंसेवकों और आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी का विवरण शिक्षाविद् सुनील पोसवाल ने दिया और बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जो सेवा को सर्वोपरि मानता है।

कार्यक्रम स्थल पर स्वयंसेवकों द्वारा रंगोली सजाई गई और पूरे परिसर को सुसज्जित किया गया। इस अवसर पर कालूराम, दिलावर सिंह, रूपक, सौरव, सौदान, मोहन, हरिओम, सोहनपाल, अनुज, शिवा, विराट, प्रशांत, आर्यन, निशांत, कुणाल, निहाल, सम्राट सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।