News Highway

खबरों का Digital अड्डा

छपरौली न्यूज़: रिटायर्ड ACP दिनेश कुमार शर्मा ने गाँव ककौर कला में बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस, बाँटे उपहार

छपरौली ब्रेकिंग न्यूज़: रिटायर्ड ACP दिनेश कुमार शर्मा ने गाँव ककौर कला में बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस, बाँटे उपहार

छपरौली ब्रेकिंग न्यूज़: रिटायर्ड ACP दिनेश कुमार शर्मा ने गाँव ककौर कला में बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस, बाँटे उपहार

छपरौली न्यूज़: छपरौली क्षेत्र के गाँव ककौर कला में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसीपी दिनेश कुमार शर्मा ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय के नौनिहालों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों, बुजुर्गों तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों को उपहार भेंट कर राष्ट्रीय पर्व को यादगार बना दिया।

एसीपी दिनेश कुमार शर्मा प्रतिवर्ष दिल्ली से अपने पैतृक गाँव ककौर कला पहुँचकर बचपन की स्मृतियों को जीवंत करते हुए प्राथमिक विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों, बुजुर्गों और ग्रामीणों के साथ गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोपण कर राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाते हैं। उनका यह प्रयास बच्चों में देशभक्ति और संस्कारों के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य करता है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसीपी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि जब वह अपने बचपन की यादों को जीवित करते हुए इन नौनिहालों के साथ गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, तो इस जश्न की खुशियाँ कई गुना बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि गाँव की मिट्टी की खुशबू उन्हें हमेशा अपनी ओर आकर्षित करती है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रिटायर्ड असिस्टेंट डायरेक्टर (ईडी) संदीप अग्रवाल ने कहा कि एसीपी दिनेश कुमार शर्मा का अपने गाँव से जुड़ाव और राष्ट्रीय पर्वों को अपनों के साथ मनाना हमारी संस्कृति और संस्कारों के जीवित होने का प्रमाण है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में संदीप अग्रवाल रिटायर्ड असिस्टेंट डायरेक्टर ईडी, किशन बंसल उद्यमी, विक्रम राणा रिटायर्ड एसीपी, ओमबीर पंवार रिटायर्ड एसीपी, हरपाल सिंह रिटायर्ड एसीपी, राजपाल सिंह रिटायर्ड एसीपी, राजीव कास्त्रों, ललिता अग्रवाल, राजीव पंडित ककौर कला जिला सहसंयोजक भाजपा सुशासन एवं केंद्रीय राज्य शासनीय समन्वय विभाग, समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय, कुलदीप भारद्वाज, पुष्पेंद्र शर्मा, गौ रक्षक मनमोहन जिंदल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *