News Highway

खबरों का Digital अड्डा

रामराज क्षेत्र में हादसा: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी ट्रैक्टर–ट्रॉली, एक की मौत, दो गंभीर घायल

रामराज क्षेत्र में हादसा: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी ट्रैक्टर–ट्रॉली, एक की मौत, दो गंभीर घायल

रामराज क्षेत्र में हादसा: अनियंत्रित होकर खेत में पलटी ट्रैक्टर–ट्रॉली, एक की मौत, दो गंभीर घायल

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र की रामराज चौकी के पास ट्रैक्टर–ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया।

बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र की रामराज चौकी के अंतर्गत राज बैंकट हॉल / राज फार्म हाउस के पास शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर–ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग उसके नीचे दब गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह ट्रैक्टर–ट्रॉली गांव मोड़ कला निवासी रितेश जाटव पुत्र मामराज सिंह की थी। वह शनिवार देर शाम रामराज से गन्ना डालकर गांव वापस लौट रहे थे, तभी राज फार्म हाउस के पास ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली खेत में पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही रामराज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल हस्तिनापुर सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने
बहादुर पुत्र धीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

वहीं रितेश पुत्र मामराज और कृष्ण पुत्र तेजपाल गंभीर रूप से घायल हैं। हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और गांव में मातम छा गया। स्थानीय लोगों ने घटना को दुखद बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।