News Highway

खबरों का Digital अड्डा

गौ सेवा संघ ने रामराज में किया भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल का भव्य स्वागत, मतदाता पुनरीक्षण को लेकर हुई अहम बैठक

गौ सेवा संघ ने रामराज में किया भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल का भव्य स्वागत

गौ सेवा संघ ने रामराज में किया भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल का भव्य स्वागत

बहसूमा | रामराज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री हरवीर पाल के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गौ सेवा संघ, उत्तर प्रदेश की मेरठ जिला इकाई एवं रामराज टीम द्वारा जिला अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण भाजपा बैठक का आयोजन भी किया गया।

बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। जिला अध्यक्ष श्री हरवीर पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण और पुनरीक्षण लोकतंत्र की मजबूती की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों का सुधार कराएं और अपात्र नामों को हटवाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय मतदाता ही एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करता है। यह अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों से समन्वय, सेवा भाव और संगठनात्मक अनुशासन के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभागीदारी को सर्वोपरि मानते हुए लगातार जनसंपर्क और जनसेवा के कार्य कर रही है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की रामराज टीम से विजय सिंह तोमर, अजय सिंह तोमर, प्रर्वेंद्र उर्फ जैन साहब, विक्की, अजय, ऋतिक, दीपांशु, यश और देवांश की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा संगठन की एकजुटता और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।