बहसूमा। मेरठ। कोहरे के बढ़ते प्रकोप और संभावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से रामराज चौकी क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह ने बताया कि कोहरे के समय फॉग लाइट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और आगे-पीछे चल रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें, क्योंकि कोहरे में दृश्यता अत्यंत कम हो जाती है।
उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के ध्यान भटकाने वाले कार्यों से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही मोड़ पर वाहन मोड़ते समय इंडिकेटर के सही प्रयोग को बेहद जरूरी बताया, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालक सतर्क रह सकें।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि कोहरे में वाहन चालक पार्किंग लाइट और दोनों इंडिकेटर का प्रयोग करें तथा सड़क के किनारे या डिवाइडर पर बने सफेद निशानों पर ध्यान केंद्रित कर वाहन चलाएं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।
इसके अलावा उन्होंने वाहन के शीशे साफ रखने, नींद की अवस्था या किसी भी प्रकार के नशे में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि कोहरा अत्यधिक घना हो और वाहन चलाना असुरक्षित लगे, तो चालक को चाहिए कि वह सड़क से हटकर किसी सुरक्षित स्थान पर रुक जाए और कोहरा छंटने का इंतजार करे।
अभियान के माध्यम से थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने भी आमजन से सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की।
- बहसूमा में मामूली विवाद बना हिंसा का कारण, महिलाओं समेत कई लोग घायल, गांव में तनाव

- बहसूमा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुग्गी क्षतिग्रस्त, चालक फरार, बुग्गी सवार घायल

- UGC Regulations 2026 के विरोध में मेरठ में सामान्य समाज की बड़ी बैठक, संशोधनों की मांग और आंदोलन का एजेंडा पारित

- विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026: भीकुंड वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग, जैव विविधता संरक्षण और कछुआ पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन

- ATM Fraud: बहसूमा में एटीएम बदलकर 25 हजार की ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

- बहसूमा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन की सख्त घेराबंदी, गांव छावनी में तब्दील

