News Highway

खबरों का Digital अड्डा

🚨 रामराज चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान, एक मोटरसाइकिल सीज, यातायात नियमों को लेकर पुलिस की सख्ती

रामराज चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान

रामराज चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान

बहसूमा । थाना बहसूमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रामराज चौकी में चौकी इंचार्ज जगत पाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त व चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच की तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को सीज किया गया, जबकि एक मोटरसाइकिल का चालान काटा गया।

चौकी इंचार्ज जगत पाल सिंह ने गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज से सावधान रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अराजक तत्व या कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके। पुलिस का उद्देश्य आम जनता को भयमुक्त वातावरण देना और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

इस चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *