News Highway

खबरों का Digital अड्डा

रामराज चौकी पर आशीष कुमार बने नए इंचार्ज, बोले – पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता

रामराज चौकी पर आशीष कुमार बने नए इंचार्ज, बोले – पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता

रामराज चौकी पर आशीष कुमार बने नए इंचार्ज, बोले – पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र की रामराज पुलिस चौकी पर आशीष कुमार ने नए चौकी प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और अपराधियों पर कार्रवाई उनकी प्राथमिकता होगी।

बहसूमा (मेरठ)। बहसूमा थाना क्षेत्र की रामराज पुलिस चौकी पर नवागत चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की स्थिति और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों के साथ बैठक भी की।

बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अविनाश पांडे ने आशीष कुमार को रामराज चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार संभालने के बाद आशीष कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोग बिना किसी डर या झिझक के उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की समस्या सुनना और उसका समाधान करना पुलिस का कर्तव्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी और किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बनाए रखें। किसी भी विवाद की स्थिति में लोग पुलिस और कानूनी प्रक्रिया का सहारा लें ताकि क्षेत्र में शांति कायम रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *