रामराज में चंद्रशेखर आजाद का भव्य स्वागत: सैकड़ों समर्थकों संग प्रधान जितेंद्र आजाद समाज पार्टी में शामिल
रामराज में चंद्रशेखर आजाद का भव्य स्वागत: सैकड़ों समर्थकों संग प्रधान जितेंद्र आजाद समाज पार्टी में शामिल
रामराज | मेरठ जिले के बहसूमा क्षेत्र के अंतर्गत रामराज में चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत किया गया। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक के आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सैफपुर और फिरोजपुर रामराज गुरुद्वारे के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जितेंद्र के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान जितेंद्र ने अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अनिल कुमार, मनीराम, अमरपाल, हरवीर, धनीराम, सौरभ, डॉक्टर किशोर कुमार, फिरोजुद्दीन फना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। नए साथियों का स्वागत करते हुए उन्होंने इसे संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।