News Highway

खबरों का Digital अड्डा

रामराज के भरे बाजार में बाइक सवार हमलावर ने युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या,प्रेम-प्रसंग में पुरानी रंजिश का आ रहा है मामला

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर रामराज के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के चलते बाइक पर सवार हमलावर ने एक व्यक्ति को भरे बाजार में ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। फायरिंग में व्यक्ति को चार गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।फायरिंग की सूचना जब ग्रामीण व पुलिस को लगी तो हड़कंप मच गया। आनंन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट चचेरे भाई ने दर्ज कराई है।

हालांकि इस मामले में एसपी देहात ने क्षेत्राधिकारी मवाना को आरोपित की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये है। हालांकि इस मामले में मवाना फलावदा हस्तिनापुर की पुलिस थाने पर तैनात रहीं।बता दें कि कि बुधवार की दोपहर करीब 1:35 बजे पर सैफपुर फिरोजपुर रामराज के मोहल्ला जगजीवन पुरी निवासी सुनील उर्फ गांबा पुत्र स्वर्गीय कश्मीर सिंह उम्र 28 वर्ष को थाना फलावदा क्षेत्र के गांव सनोता निवासी प्रदीप धीमान पुत्र रमेश चंद ने प्रेम प्रसंग में हुई रंजिश के चलते रामराज के भरे बाजार में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें सुनील उर्फ गांबा को कमर एवं सर में गोली लगी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों में चर्चा है कि आरोपित गोली मारते समय कह रहा था कि है किसी में दम जो मेरे पास आए उसको भी गोली मार दूंगा। गोली मारकर तमंचे को हवा में लहराते हुए फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही कुछ देर बाद ग्रामीण एवं पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटना की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया है। इस मामले में जब उच्चाधिकारियों को पता लगा तो मौके पर एसपी देहात अभिजीत कुमार तथा क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया थाना फलावदा, हस्तिनापुर, मवाना की पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे, और परिजनों से हर संभव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसपी देहात ने क्षेत्राधिकारी से दो टीम बनाकर आरोपित की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये है।

क्षेत्राधिकारी ने पुलिस टीम को साथ लेकर गांव सनोता में दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना की रिपोर्ट चचेरे भाई विक्की पुत्र नानक चंद ने दर्ज कराई है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमे लगा दी गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रामराज पुलिस चौकी के पास एलानिया मर्डर, डेढ़ साल से रख रखी थी पत्नी

रामराज पुलिस चौकी के पास बुधवार दिनदहाड़े 1.35 बजे मुख्य बाजार में बाईक सवार सुनील उर्फ गाबा 28 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। बेखौफ हत्यारा प्रदीप धीमान अपने साथ लाया तमंचे से एक के बाद एक तीन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे ने इस दौरान हवा में तमंचा लहराते हुए पूरे बाजार को चैलेंज दिया कि कोई माइका लाल इसे नहीं बचा सकता। है दम है तो निकालो बाहर निकलो। सरे बाजार के व्यापारी अचानक हुई इस घटना से सहम गए और अपने दुकानों के अंदर चले गए। मृतक सुनील ने डेढ़ साल से फलावदा थाना क्षेत्र के गांव सनोता निवासी प्रदीप की पत्नी को अपने घर में रख रखा था। इसी रंजिश को रखते हुए प्रदीप ने गोली मार कर घटना को अंजाम दिया। बाद में पुलिस द्वारा हत्यारे पर सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

सरेआम हत्या से बाजार की सुरक्षा पर सवाल

खुलेआम बाजार में हुई इस गोलीबारी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *