प्रताप सिंह बने मवाना पश्चिम मंडल अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर
मेरठ/बहसूमा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मवाना पश्चिम मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
बहसूमा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मवाना पश्चिम मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति और जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी प्रताप सिंह पुत्र टिड्डा सिंह को मवाना पश्चिम मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रताप सिंह के मंडल अध्यक्ष बनने की खबर फैलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें फोन कर बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
बताया गया कि सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के आह्वान पर तथा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति और जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह के नेतृत्व में हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम सत्येंद्र सिसोदिया ने प्रताप सिंह को मवाना पश्चिम मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रताप सिंह के मंडल अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और वह भाजपा की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
प्रताप सिंह के मनोनयन पर भारतीय गौ सेवा संघ के मेरठ जिला उपाध्यक्ष परविंदर उर्फ जैन साहब ने भी उन्हें बधाई दी। इसके अलावा डॉ. अनिल कुमार, जोगिंदर चौधरी, जोगिंदर, नीरज कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।