इतिहास रचा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, पाने वाले बने पहले वैश्विक नेता
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। इथियोपिया सरकार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया। इस सम्मान के साथ पीएम मोदी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले वैश्विक नेता बन गए हैं।
इथियोपिया सरकार ने यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को भारत और इथियोपिया के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त भूमिका और अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रदान किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने अफ्रीका के साथ आर्थिक, सामाजिक और कूटनीतिक रिश्तों को मजबूती दी है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।
इस सम्मान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेतृत्व, शांतिपूर्ण कूटनीति और विकासशील देशों की आवाज़ को विश्व मंच पर मजबूती से रखने की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले भी पीएम मोदी को कई देशों द्वारा उनके सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
इथियोपिया द्वारा दिया गया यह सम्मान न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को भी दर्शाता है। विदेश नीति विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मान भारत-अफ्रीका संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
- मनोनीत पार्षद अक्षत शर्मा का भव्य स्वागत, विकास कार्यों का लिया संकल्प

- हस्तिनापुर की बेटी प्राची पंवार ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, यूपीएससी में 59वीं रैंक पर भव्य स्वागत

- बहसूमा में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा फिर शुरू, भीड़ से बचने की अपील

- हिंदू नववर्ष 2083 का भव्य स्वागत: रामराज में हवन-यज्ञ और जयघोष से गूंजा माहौल

- ध्वस्तीकरण या दबंगई? मवाना में MDA टीम पर पत्रकार से गाली-गलौच और मारपीट के आरोप

- 🗿 महाराजा सूरजमल प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का निमंत्रण, राहुल चौधरी को बनाया मुख्य अतिथि
