PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले– ‘देश विरोधी सोच को आगे बढ़ा रही कांग्रेस
PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
असम के नामरूप में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा दे रही है और बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम की जमीन और जंगलों में बसाकर अपना वोट बैंक मजबूत करना चाहती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को इस बात की परवाह नहीं है कि असम की जनता किस हालात में जी रही है। उनका लक्ष्य केवल राजनीति और वोट हासिल करना है। मोदी ने जनता को भरोसा दिलाया कि असम की सुरक्षा, संस्कृति और जनहित की रक्षा के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “राष्ट्र हित पहले” के सिद्धांत पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस की सोच सिर्फ सत्ता तक सीमित है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।
