News Highway

खबरों का Digital अड्डा

मुजफ्फरनगर चुनावी माहौल गरमाया: आजाद समाज पार्टी की पारुल गिरी का ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन, गांव-गांव जनसंपर्क

मुजफ्फरनगर चुनावी माहौल गरमाया: आजाद समाज पार्टी की पारुल गिरी का ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर चुनावी माहौल गरमाया: आजाद समाज पार्टी की पारुल गिरी का ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन

रामराज। आगामी चुनावों को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला पंचायत सदस्य पारुल गिरी ने वार्ड 34 के अंतर्गत आने वाले ग्राम हंसावाला और अल्लूवाला में तूफानी जनसंपर्क कर शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया और आगामी चुनावों के लिए समर्थन मांगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पारुल गिरी ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास, शोषित-वंचित वर्गों को न्याय, और जमीनी समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को साझा करते हुए लोगों से एकजुट होकर बदलाव की राजनीति को मजबूत करने की अपील की।

संगठन की मजबूती पर ज़ोर

इस प्रचार अभियान में पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला सचिव रजनीश कुमार और सेक्टर अध्यक्ष रोहित वर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में चमन भाई (प्रतिनिधि), इंदल गिरी, सीटू भाई, प्रदीप भाई, पप्पू गुर्जर, रोहिल कुमार, दीपक चौधरी, राकेश भाई, रोहित पॉल और प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने पारुल गिरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह मिल रहे समर्थन से यह साफ़ दिखाई दिया कि वार्ड 34 में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है और मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है।