ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई, संगठन को मिलेगी नई दिशा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुलाकात के दौरान डॉ. तोमर ने नितिन नबीन के साथ भाजयुमो में साथ काम करने के सुनहरे क्षणों को भी याद किया और संगठनात्मक अनुभवों को साझा किया।

डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि नितिन नबीन का लंबे समय का संगठनात्मक अनुभव, अनुशासन, कर्मशील कार्यशैली और कार्यकर्ताओं से सहज संवाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में पार्टी और मजबूत होगी तथा संगठनात्मक ढांचे में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।