News Highway

खबरों का Digital अड्डा

वैश्विक भू-राजनीति पर MMA का 38वाँ वार्षिक अधिवेशन मेरठ में आयोजित, भारत की रणनीति पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

वैश्विक भू-राजनीति पर MMA का 38वाँ वार्षिक अधिवेशन मेरठ में आयोजित, भारत की रणनीति पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

वैश्विक भू-राजनीति पर MMA का 38वाँ वार्षिक अधिवेशन मेरठ में आयोजित, भारत की रणनीति पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन (MMA) ने मेरठ में “डायनेमिक ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स: नीड फॉर रेजिलिएंस एंड फ्लेक्सिबिलिटी बाय इंडिया” विषय पर 38वाँ वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया, जिसमें रक्षा, शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भारत की रणनीति पर चर्चा की

मेरठ:’ मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन (MMA) द्वारा मैनेजमेंट हाउस, पल्लवपुरम फेज-1, मेरठ में “डायनेमिक ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स: नीड फॉर रेजिलिएंस एंड फ्लेक्सिबिलिटी बाय इंडिया” विषय पर अपना 38वाँ वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, पेशेवरों और विद्यार्थियों सहित करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

अधिवेशन के दौरान तेजी से बदल रहे वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य से उत्पन्न चुनौतियों और अवसरों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत एमएमए के अध्यक्ष श्री एस. पी. सिंह के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने समाज के प्रति एमएमए के योगदान और उद्योग-शिक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मेरठ व आसपास के प्रमुख शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

इस अधिवेशन की अध्यक्षता मेजर जनरल पंकज कौशिक (सेवानिवृत्त) ने की, जबकि सुश्री मधु डांग सह-अध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल ललित कपूर, VSM, कमांडर, बेस वर्कशॉप ग्रुप, मेरठ थे।

कार्यक्रम में शासन, रक्षा और शिक्षा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।
लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण (सेवानिवृत्त) ने अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक परिदृश्य का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए उसके भारत पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर चर्चा की। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ (सेवानिवृत्त) ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत की संभावित ग्रैंड स्ट्रेटेजी पर अपने विचार रखे।

इसके अलावा डॉ. प्रवीण कुमारी सिंह (IAS) तथा प्रो. (डॉ.) एस. डी. शर्मा, पूर्व प्रो-वाइस चांसलर, आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का भारत की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण किया।

इस अवसर पर “एंडेवर” नामक स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि एवं एमएमए के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस स्मारिका की क्रिएटिव हेड और मुख्य संपादक सुश्री प्रेरणा सेठी रहीं।

कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता मेजर जनरल पंकज कौशिक (सेवानिवृत्त), श्री अंकुर जग्गी और श्री पुनीत गर्ग्या ने की, जबकि श्री उत्कर्ष जैन, श्री अनंत अलग, श्री अंकित सिंघल और सुश्री पूनम कुमार सह-अध्यक्ष रहे।

कार्यक्रम का समापन एमएमए के उपाध्यक्ष श्री अनुराग अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और प्रायोजकों का कार्यक्रम की सफलता में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *