Site icon News Highway

मेरठ के राघव कंसल की फिल्म “डाइवोर्स” फिल्म फेस्टिवल 2025 में नॉमिनेट, शहर में खुशी की लहर

मेरठ के राघव कंसल की फिल्म “डाइवोर्स” फिल्म फेस्टिवल 2025 में नॉमिनेट

मेरठ के राघव कंसल की फिल्म “डाइवोर्स” फिल्म फेस्टिवल 2025 में नॉमिनेट

मेरठ। शहर के शंभू नगर निवासी अनिल कंसल के पुत्र और मुंबई में फिल्म डायरेक्टर राघव कंसल ने मेरठ का नाम एक बार फिर रोशन किया है। राघव द्वारा निर्देशित फिल्म “डाइवोर्स” को फिल्म फेस्टिवल 2025 में आधिकारिक रूप से नॉमिनेशन मिला है। फिल्म में अभिनेत्री स्नेह ने मुख्य भूमिका निभाई है।

राघव कंसल और मेरठ की जानी-मानी अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल इससे पहले फिल्म “मर्डर” में भी साथ काम कर चुके हैं। राघव की इस उपलब्धि पर मेरठवासियों ने हर्ष जताते हुए उनके माता-पिता को बधाई दी है। शहर में राघव की सफलता पर गर्व का माहौल है।

Exit mobile version