मां भद्रकाली मंदिर में जीर्णोद्धार हेतु शिलान्यास, जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक रहे मुख्य अतिथि
प्राचीन मां भद्रकाली मंदिर
हस्तिनापुर | ग्राम पंचायत हिमायुपुर (अकबरपुर इंच्छाबाद), ब्लॉक हस्तिनापुर, तहसील मवाना, जनपद मेरठ स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर में बुधवार को मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री श्री दिनेश खटीक ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया।
माँ भद्रकाली मंदिर हस्तिनापुर : महाभारतकालीन शक्ति पीठ, जहाँ पांडवों ने किया था देवी का पूजन

अनुष्ठान का संचालन आचार्य हरिओम शर्मा, आचार्य विकास शर्मा एवं आचार्य जगमोहन शर्मा ने मंत्रोच्चार से सम्पन्न कराया।
इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष महकार सिंह, मंदिर अध्यक्ष बीर सिंह नम्बरदार, प्रमुख समाजसेवी दीपक गोयल (मथुरा), प्रमुख समाजसेवी गजेन्द्र मावी, प्रमुख समाजसेवी सुभाष, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनबीर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री समीर चौहान, भाजपा जिला मंत्री सुनील पोसवाल, भाजपा जिला मंत्री विवेक (बिक्की) शर्मा, चेयरमैन रामपाल सिंह, प्रधान रामभूल सिंह, प्रमुख समाजसेवी अमरीश शर्मा, पूर्व प्रधान अनिल शर्मा, पूर्व प्रधान राजीव प्रधान, जिलाध्यक्ष (भाजपा अनुसूचित मोर्चा) विपेन्द्र सुधा, प्रमुख समाजसेवी विनोद शर्मा, प्रधान भूपेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य भारतवीर और प्रमुख समाजसेवी सतबीर नम्बरदार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने मंदिर के जीर्णोद्धार को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह कदम न केवल धार्मिक आस्था को और मजबूत करेगा बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
Web Title: Meerut: Maa Bhadrakali Mandir ka Jirnoddhar Shilanyas, PWD Minister Dinesh Khatik Rahe Chief Guest
News Highway पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़: देश-विदेश की ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट और स्पेशल रिपोर्ट पढ़ें। उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें News Highway के साथ।
