राजकुमार की याद में मोहम्मदपुर सकिश्त में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, हजारों ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि
मेरठ के बहसूमा स्थित ग्राम मोहम्मदपुर सकिश्त में राजकुमार की याद में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य होलिका दहन
मेरठ जनपद के बहसूमा क्षेत्र स्थित ग्राम मोहम्मदपुर सकिश्त में होली के पावन अवसर पर एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को मिला। गांव के निवासी तिलकराम के पुत्र राजकुमार के आकस्मिक निधन के बाद ग्रामीणों ने उनकी स्मृति को अमर करने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य होलिका दहन का आयोजन किया।
सोमवार सुबह से ही गांव में होली का उल्लास नजर आया। रंगों के त्योहार के बीच गांव में खुशी और शोक का अनोखा संगम दिखाई दिया। राजकुमार के परिजनों और ग्रामीणों ने विशेष आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच पूरे विधि-विधान से होलिका दहन किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि राजकुमार का अचानक निधन गांव के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए ग्रामीणों ने यह आयोजन उनकी स्मृति में समर्पित किया।
कार्यक्रम में विनोद कुमार, अजय कुमार, ब्रजवीर सिंह, प्रमोद, अमित कुमार, सुधीर कुमार, पंकज, अरुण, जोगिंदर, वासु, हनी, वंश, आकाश, विकास, मनोज खगवाल, परविंदर जैन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उपनिरीक्षक संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।