बहसूमा: “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में युवाओं ने पंडित चंद्रशेखर आज़ाद को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बहसूमा: “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में युवाओं ने पंडित चंद्रशेखर आज़ाद को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बहसूमा: मेरठ जनपद के मवाना नगर में गुरुवार, 27 फरवरी 2026 को स्थानीय युवाओं द्वारा “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए युवाओं ने देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने आज़ादी के महानायक पंडित चंद्रशेखर आज़ाद के साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि आज़ाद ने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया और अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी झुकना स्वीकार नहीं किया।
अक्षत शर्मा, ठाकुर शनि प्रताप और अजीत शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि जब अंग्रेजों ने चंद्रशेखर आज़ाद को चारों ओर से घेर लिया था, तब भी उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए घंटों तक मुकाबला किया। अंत में गोलियां समाप्त होने पर उन्होंने अपने संकल्प को निभाते हुए स्वयं को गोली मारकर वीरता और स्वाभिमान की मिसाल कायम की।
कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अर्पित पांडे, संदीप रस्तोगी, संदीप मावी, वंश गौतम, राहुल जाटव, गोल्डी, अमर गुप्ता, मॉन्टी, मुकुल चौहान, अमित, आदित्य संयम, दीपक, आशीष सैनी, हिमांशु, लकी, ऋतिक सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।
— न्यूज़ हाईवे